लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पर प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में ममता बनर्जी नहीं हुईं शामिल

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:53 IST

Open in App

कोलकाता, 17 मार्च देश के कुछ हिस्सों में हाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई एक बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।

राज्य सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बनर्जी बैठक में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह राज्य चुनावों के लिए प्रचार अभियान में व्यस्त थीं।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ढंग से हुई इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय शामिल हुए।

अधिकारी ने बताया कि बैठक में, बंद्योपाध्याय ने पश्चिम बंगाल में कोविड-19 टीके की अधिक खुराकों की आवश्यकता का मुद्दा उठाया।

देश के कुछ भागों में कोविड-19 की स्थिति बिगड़ रही है जिससे दूसरी लहर की आशंका को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो