लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने खुद को ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ बताया, कहा- भाजपा से नहीं डरतीं

By भाषा | Updated: February 9, 2021 21:00 IST

Open in App

बहरामपुर (पश्चिम बंगाल), नौ फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को अपनी तुलना रॉयल बंगाल टाइगर से करते हुए कहा कि वह कमजोर व्यक्ति नहीं हैं, जो भाजपा से डर जाए।

बंगाल के तत्कालीन नवाब सिराजुदौला के राज्य की राजधानी मुर्शिदाबाद में रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों की तुलना मीर जाफर से दी। मीर जाफर सिराजुदौला की सेना का सेनापति था जो 1757 में पलासी की लड़ाई में अपने नवाब को धोखा देकर ब्रिटिश से जा मिला था।

बनर्जी ने कहा, ‘‘यह सोचने की कोई वजह नहीं है कि मैं कमजोर हूं, मैं किसी से डरने वालों में से नहीं हूं। मैं मजबूत हूं और हमेशा अपना सिर ऊंचा रखती हूं। जब तक जीवित रहूंगी मैं रॉयल बंगाल टाइगर की तरह रहूंगी।’’

हल्दिया में रविवार को भाजपा की बैठक में पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों को वक्त पर वेतन नहीं मिलने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को गलत बताते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार बीएसएनएल, सेल को बेच रही है और रेलवे तथा बीमा कंपनियों का निजीकरण कर रही है।

बनर्जी ने यह भी दावा किया कि केन्द्र सरकार ने पिछले साल राज्य में आए भीषण चक्रवातीय तूफान अम्फान से निपटने के लिए कोई सहायता नहीं दी है और नाहीं कोविड-19 महामारी से निपटने में राज्य की मदद कर रहा है।

भाजपा के बाहर होने का मुद्दा फिर से उठाते हुए बनर्जी ने दावा कि वह सिर्फ गुजरात और दिल्ली की पार्टी है जो राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर लेकर आयी है।

मुख्यमंत्री ने फिर से कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी।

राज्य में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बनर्जी ने कहा, ‘‘गुजरात के लोग बंगाल पर शासन नहीं करेंगे, तृणमूल कांग्रेस बंगाल पर शासन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी