ममता बनर्जी ‘राक्षसी’ संस्कृति की, डीएनए में है दोष : उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: January 24, 2021 16:49 IST2021-01-24T16:49:40+5:302021-01-24T16:49:40+5:30

Mamta Banerjee 'demonic' culture, DNA has faults: BJP MLA from Uttar Pradesh | ममता बनर्जी ‘राक्षसी’ संस्कृति की, डीएनए में है दोष : उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक

ममता बनर्जी ‘राक्षसी’ संस्कृति की, डीएनए में है दोष : उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक

बलिया (उप्र) 24 जनवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को “राक्षसी” संस्कृति का करार देते हुए कहा कि उनके “डीएनए” में दोष है।

कोलकाता में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के एक कार्यक्रम में “जयश्री राम” का नारा लगने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाराज होने की घटना के संदर्भ में भाजपा विधायक ने यह बात कही।

सिंह ने आज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘ममता बनर्जी के डीएनए में दोष है, वह राक्षसी संस्कृति की हैं।''

उन्होंने कहा, ''कोई भी शैतान भगवान राम से प्रेम नहीं कर सकता, ममता बनर्जी बेईमान व शैतान हैं और उनका भगवान राम से घृणा करना स्वाभाविक है।''

उन्होंने इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में ममता के दल (तृणमूल कांग्रेस) के लोग जिस तरह से हिंसा और हत्याएं करते हैं, उनका कृत्‍य उनके “शैतान” होने का ही प्रमाण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mamta Banerjee 'demonic' culture, DNA has faults: BJP MLA from Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे