लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने कोविड-19 टीके की कीमत में अंतर को लेकर भाजपा सरकार की ओलाचना की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 14:27 IST

Open in App

कोलकाता, 22 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को आपूर्ति की जाने वाली कोविड-19 टीके की खुराक की कीमत में अंतर को लेकर भाजपा सरकार पर बृहस्पतिवार को हमला किया और कहा कि सभी खरीदारों के लिए कीमतें एक होनी चाहिए।

भाजपा के नारे ‘एक देश, एक पार्टी, एक नेता’ का मजाक उड़ाते हुए बनर्जी ने जोर दिया कि सभी भारतीयों को उसकी उम्र और निवास से परे मुफ्त में टीका मुहैया कराया जाना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘एक देश, एक पार्टी, एक नेता का नारा भाजपा हमेशा लगाती रहती है लेकिन जिंदगी बचाने के लिए उनके पास टीके की एक कीमत नहीं है। हर भारतीय को उम्र, जाति, नस्ल, निवास स्थान से परे मुफ्त में टीके की जरूरत है। भारत सरकार कोविड-19 टीके की बस एक कीमत तय करे चाहे उसे केंद्र खरीदे या राज्य।’’

उल्लेखनीय है कि ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने बुधवार को अपने टीके ‘कोविशील्ड’ की कीमतों की घोषणा की जिसके मुताबिक राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति खुराक की दर से जबकि निजी अस्पतालों को 600 रुपये प्रति खुराक की दर से टीके की आपूर्ति की जाएगी।

पुणे स्थित कंपनी केंद्र सरकार को कोविशील्ड 150 रुपये प्रति खुराक की दर से मुहैया करा रही है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को 10,784 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,88,956 हो गई है। वहीं 58 और मौतों के साथ पश्चिम बंगाल में जान गंवाने वालों की संख्या 10,710 तक पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस