लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग की निन्दा की, अदालत जाने की धमकी दी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:19 IST

Open in App

नंदीग्राम, एक अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग की निन्दा की और आरोप लगाया कि उनकी पार्टी द्वारा चुनाव संबंधी कई शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद चुनाव निकाय कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर अदालत जाने की धमकी दी।

नंदीग्राम के बोयाल में बूथ नंबर सात के बाहर व्हीलचेयर पर बैठीं बनर्जी ने कहा, ‘‘हमने सुबह से 63 शिकायत दर्ज कराई हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हम इसे लेकर अदालत जाएंगे। यह अस्वीकार्य है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘निर्वाचन आयोग अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘दूसरे राज्यों से आए गुंडे यहां व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख काफी समय से यह आरोप लगाती रही हैं कि मतदाताओं को धमकाने के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी दूसरे राज्यों से गुंडे लेकर आए हैं।

बनर्जी नंदीग्राम से अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं जो तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

तृणमूल कांग्रेस ने बूथ नंबर सात पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है और आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ताओं को भाजपा समर्थकों ने पीटा।

अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी हार रही है।

इससे पूर्व, बनर्जी जब बोयाल पहुंचीं तो भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे