लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने की राज्यपाल से शिकायत, कहा- तृणमूल समर्थकों को नहीं करने दिया जा रहा मतदान

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:20 IST

Open in App

कोलकाता, एक अप्रैल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ और निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी को फोन कर चुनाव संबंधी कुछ मुद्दों की सूचना दी है। हालांकि, बनर्जी ने इसकी विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट के बोइला मतदान केंद्र से राज्यपाल धनखड़ को फोन किया और आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता उनकी पार्टी के समर्थकों को मतदान करने नहीं दे रहे हैं।

इस सीट से ममता बनर्जी का मुकाबला कभी उनके करीबी रहे और अब भाजपा के टिकट पर लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी से है।

हालांकि, भाजपा नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है।

मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘हां, मैंने राज्यपाल और निर्वाचन आयोग के विशेष पर्यवेक्षक से बात की है। मैं उनके साथ हुई चर्चा का खुलासा नहीं कर सकती।’’

धनखड़ ने पुष्टि की कि उन्हें ममता बनर्जी का फोन कॉल आया था। राज्यपाल ने बताया कि संबंधित अधिकारी को उनके द्वारा उठाए गए ‘मुद्दे’ से अवगत करा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कानून का राज सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘ममता बनर्जी द्वारा कुछ देर पहले फोन पर उठाए गए मुद्दे से संबधित अधिकारी को अवगत करा दिया गया है...सबंधित अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि कानून का पालन किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि सभी उचित भावना और ईमानदारी के काम करेंगे ताकि लोकतंत्र फले-फूले।’’

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने के बाद ही धनखड़ की राज्य सरकार से कई मुद्दों पर खींचतान होती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित