लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने भाजपा नेतृत्व की तुलना एडोल्फ हिटलर और बेनितो मुसोलिनी से की

By भाषा | Updated: December 10, 2020 23:14 IST

Open in App

कोलकाता, 10 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए उसके नेतृत्व की तुलना तानाशाहों -एडोल्फ हिटलर और बेनितो मुसोलिनी से की और आरोप लगाया कि पार्टी दुष्प्रचार में लगी हुई है।

भगवा पार्टी के मुखर आलोचकों में से एक बनर्जी ने कहा कि उसने (भाजपा ने) अपने विरूद्ध चल रहे आंदोलनों का तोड़ने के लिए ‘पटकथा तैयार’ कर ली है और वह किसान आंदोलन के साथ ऐसा ही प्रयास कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने बुधवार को शहर में उनके निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा केसंपर्क कार्यक्रम की आलोचना की और कहा कि उसमें बहुत कम लोग थे।

भाजपा नेतृत्व की तानाशाहों -एडोल्फ हिटलर, बेनितो मुसोलिनी से और निकोले काक्सेकू से तुलना करते हुए बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की किसान शाखा की विरोध रैली में कहा कि ‘‘नरेंद्र मोदी की पार्टी (भाजपा) अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए दुष्प्रचार में लगी हुई है। ’’

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों का ध्यान बांटने और अपने विरूद्ध आंदोलन का तोड़ने के लिए ‘पटकथा तैयार’ कर ली है और वह किसान आंदोलन के साथ ऐसा ही कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार लोकतंत्र या संघीय ढांचे के सिद्धांतों या संविधान का पालन नहीं कर रही है तथा वह राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में अतिक्रमण कर रही है। ’’

बनर्जी ने दावा किया कि 400 सांसद होने के बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ऐसी चीजें करने का दुस्साहस नहीं किया ‘‘ लेकिन भाजपा करीब 300 सांसदों के साथ, मन में जिस किसी कानून की इच्छा होती है, लागू कर रही है और आम आदमी को हितों को नुकसान पहुंचा रही है।’’

अम्फान चक्रवात के सिलसिले में राहत कोष का लेखा-जोखा मांगने पर उन्होंने कहा, ‘‘ हम पहले यह जानना चाहते हैं कि पीएम केयर्स फंड का क्या हुआ।’’

प्रधानमंत्री द्वारा नये संसद भवन की आधारशिला रखे जाने को ‘स्टंट’ करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए आवंटित राशि किसानों को उनके लाभ के लिए दी जा सकती थी क्योंकि ‘‘वर्तमान संसद भवन फिलहाल पर्याप्त हो सकता है।’’

उन्होंने कहा कि नये कृषि कानूनों के जरिये किसानों के अधिकार छीने लिये गये है और अब उनकी ऊपज कोरपोरेट बलपूवर्क खरीदेंगे तथा लोगों को ऊंचे दामों पर खाद्यान्न खरीदना होगा।

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा बंगाल की नहीं बल्कि दिल्ली और उससे कहीं ज्यादा गुजरात की पार्टी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता