लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा: ममता सरकार ने हायर एजुकेशन से ज्यादा बजट मदरसा शिक्षा और अल्पसंख्यक विभाग को दिया

By विकास कुमार | Updated: February 13, 2019 18:51 IST

2018-19 के बजट में मदरसा विकास और अल्पसंख्यक मंत्रालय को 3258 करोड़ रुपये दिया गया था जो इस साल 23 प्रतिशत बढ़कर 4016 करोड़ कर दिया गया है. 2018-19 में हायर एजुकेशन को 3,713 करोड़ दिया गया था जिसमें इस वर्ष 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

Open in App

हाल के दिनों में केंद्र सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने वाली ममता बनर्जी की सरकार के एक फैसले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जारी बंगाल सरकार के बजट में हायर एजुकेशन से ज्यादा मदरसा शिक्षा को बजट में तरजीह दिया गया है. जिसके बाद बीजेपी ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप लगाया है. 

'माय नेशन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक ममता सरकार ने हायर एजुकेशन के लिए जहां 3,964 करोड़ का बजट दिया है वहीं मदरसों के विकास के लिए 4000 करोड़ का बजट दिया गया है. बजट में पीडब्लुडी के लिए मात्र 5,336 करोड़ का बजट दिया गया है. ममता सरकार पर यह आरोप पहली बार नहीं लग रहे हैं. 2017-18 में ममता सरकार ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योग और पर्यटन मंत्रालय से ज्यादा बजट अल्पसंख्यक मंत्रालय को दिया गया था जिसमें मदरसा शिक्षा भी शामिल है. 

ममता बनर्जी पर बीजेपी का निशाना 

2018-19 के बजट में मदरसा विकास और अल्पसंख्यक मंत्रालय को 3258 करोड़ रुपये दिया गया था जो इस साल 23 प्रतिशत बढ़कर 4016 करोड़ कर दिया गया है. 2018-19 में हायर एजुकेशन को 3,713 करोड़ दिया गया था जिसमें इस वर्ष 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. 

ममता और शाह का तकरार 

केंद्र की मोदी सरकार और ममता बनर्जी के बीच हाल ही में शारदा चिटफंड घोटाले में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ को लेकर सीधी तकरार देखी गई थी. जिसके बाद ममता धरने पर बैठ गई थी. लोकसभा चुनाव से पहले ममता सरकार द्वारा मदरसों को दिया गया बजट अपने वोटबैंक को साधने का ही प्रयास लग रहा है. बंगाल में मुस्लिम समुदाय पिछले एक दशक से ममता बनर्जी के ही साथ है. 

पिछले दिनों बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 23 लांच किया है. इसके तहत बीजेपी के हिंदूवादी नेताओं की रैलियां लगातार जारी हैं. इस बीच ममता बनर्जी ने भी अपने वोटबैंक को एकजुट करना शुरू कर दिया है. 

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया