लाइव न्यूज़ :

ममता ने पुलिस से, बीएसएफ की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:39 IST

Open in App

रायगंज (प बंगाल), सात दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नगालैंड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने के मद्देनजर मंगलवार को, पड़ोसी देशों की सीमाओं से सटे जिलों की पुलिस से कहा कि वे बीएसएफ की गतिविधियों पर नजर रखें।

उन्होंने पुलिस को यह निर्देश भी दिया कि सीमा सुरक्षा बल को उसके अधिकारक्षेत्र से बाहर जाकर कार्रवाई करने की अनुमति न दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है।

यहां करनजोरा में उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों की एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि यह समस्या है… बीएसएफ कर्मी हमारे गांव में आ जाते हैं और फिर हमें परेशान किये जाने की शिकायतें मिलती हैं। वे पुलिस को बिना बताए कई स्थानों पर जाते हैं जो उनके अधिकारक्षेत्र से बाहर हैं।”

उन्होंने कहा, “नगालैंड में क्या हुआ यह सभी ने देखा है। विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल के सीतलकूची और हाल में कूचबिहार में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई थी… मैं ब्लॉक विकास अधिकारियों और निरीक्षक प्रभारियों से सचेत रहने को कहूंगी।”

बनर्जी, नगालैंड में चार और पांच दिसंबर को सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 14 लोगों की जान जाने की घटना का हवाला दे रही थीं। मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार द्वारा बीएसएफ के अधिकारक्षेत्र को बढ़ाने के निर्णय का भी विरोध करती रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!