लाइव न्यूज़ :

ममता ने ‘‘मार्क्सवादी मित्रों’’ से माकपा, कांग्रेस को वोट नहीं देने को कहा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 20:20 IST

Open in App

गड़बेता(प.बंगाल), 18 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को ‘‘मार्क्सवादी मित्रों’’ से ‘‘सांप्रदायिक भाजपा के सहयोगियों’’ माकपा या कांग्रेस को वोट नहीं देने के लिए कहा।

बनर्जी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले में प्रचार कर रही थी। उन्होंने जनता को उन लोगों को एक भी वोट नहीं देने को कहा ‘‘जिनका संबंध गांधीजी के हत्यारों से हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘माकपा अब भाजपा की मदद कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केवल तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘हमले के बाद वे (भाजपा) अब झूठ फैला रहे हैं। साजिश के बाद अब वे चरित्र हनन में शामिल हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने आरोप लगाया कि केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार करोड़ों रुपये की लूट में शामिल है और अपने विरोधियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताये कि पीएम केयर फंड का क्या हुआ। उज्ज्वला योजना का क्या हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीएसयू को बेचकर और उन्हें बंद करके कितना पैसा बनाया जा रहा है? ऑडिट नहीं है, उस बड़ी रकम का कोई हिसाब नहीं है।’’

बनर्जी ने भाजपा को किसान विरोधी और आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम (तृणमूल कांग्रेस) आदिवासियों की जमीन नहीं छीनेंगे। हमने उन्हें पट्टा दिया है। हम भाजपा को किसान विरोधी कृषि विधेयकों को लागू नहीं करने देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवात ‘अम्फान’ के बाद उनकी सरकार ने प्रभावितों की हरसंभव मदद की और हो सकता है कि ‘‘एक या दो’’ लाभार्थी छूट गये हों, लेकिन भाजपा के नेताओं को संकट के उस समय में कहीं नहीं देखा गया।

पश्चिम मेदिनीपुर में एक रैली को यहां संबोधित करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा नेता चुनाव से ठीक पहले ‘‘मतदाताओं को लुभाने और वोट हासिल करने के लिए बाहर से नकदी के साथ हेलीकॉप्टर और विमानों से यहां पहुंचते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस सरकार ने चक्रवात प्रभावितों के लिए हजारों करोड़ रुपये की मदद की। एक या दो अपवाद हो सकते हैं...लेकिन हम लोगों की मदद करने के लिए पहुंचे हैं। तब भाजपा के नेता कहां थे? मानवीय संकट के समय वह हमेशा गायब रहते हैं।’’

बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लागू नहीं होने देगी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘गणना करने वालों की यात्रा के दौरान घर पर नहीं पाये जाने पर भाजपा मतदाताओं के नामों को हटा देगी। वे आपको (लोगों) निकाल देंगे। लेकिन हम उन्हें यहां रजिस्टर अद्यतन करने की अनुमति नहीं देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी परिवार के एक भी सदस्य, देश के किसी भी नागरिक को बंगाल से निकाला नहीं जा सकता है।’’

भाजपा को ‘‘दंगाइयों की पार्टी’’ बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम हिंसा नहीं चाहते हैं, हम खून-खराबा नहीं चाहते हैं और हम बंगाल में प्रतिशोध की राजनीति नहीं चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया