लाइव न्यूज़ :

ममता ने लोगों से पंडाल में घूमते समय मास्क पहनने की अपील की

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:16 IST

Open in App

कोलकाता, छह अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 के प्रसार पर काबू के लिए मास्क पहनने पर जोर देते हुए बुधवार को लोगों से पंडाल में घूमते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया क्योंकि महामारी अब भी समाप्त नहीं हुयी है।

ममता ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता में दो दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करते हुए लोगों से अपील की। ममता ने नाकतला उदयन संघ पूजा पंडाल का उद्घाटन करते हुए कहा, "मैं त्योहार के दौरान पंडालों में जाने वाले लोगों से मास्क पहनने की अपील करती हूं, भले ही उनका टीकाकरण हो गया हो। कुछ लोग टीके की दोनों खुराकें लेने के बाद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं।’’

उन्होंने सलीमपुर पल्ली पूजा पंडाल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजकों से कहा कि वे अपने पास पर्याप्त मास्क रखें ताकि बिना मास्क के आने वाले दर्शकों के बीच उनका वितरण किया जा सके।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक संजीव बंदोपाध्याय ने बताया कि अंडमान सागर में 10 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पूजा से पहले 9 से 12 अक्टूबर तक मौसम अच्छा रहेगा लेकिन 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है।

चार दिवसीय उत्सव 12 से 15 अक्टूबर के बीच मनाया जाएगा और 13 अक्टूबर को महा अष्टमी होगी।

उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर जिलों के अलावा दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों जैसे पश्चिमी मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि उत्तर बंगाल के जिलों में दुर्गा पूजा के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं