लाइव न्यूज़ :

ममता ने हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रु की सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:30 IST

Open in App

कोलकाता, छह मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में 16 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की।

बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि उनकी सरकार पिछले महीने कूचबिहार के सीतलकूची इलाके में सीएपीएफ की गोलीबारी में मारे गए सभी पांच व्यक्तियों में से प्रत्येक के परिवार के एक सदस्य को होमगार्ड की नौकरी देगी।

उन्होंने कहा कि एक सीआईडी ​​टीम ने 10 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार में गोलीबारी की घटना की जांच शुरू की है।

बनर्जी ने कहा, "चुनाव के बाद की हिंसा में कम से कम 16 व्यक्तियों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता और संयुक्त मोर्चा के एक कार्यकर्ता शामिल हैं। हम उनके परिवार के सदस्यों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देंगे। हमारी सरकार सीतलकूची घटना के मृतकों के परिजन को होम गार्ड की नौकरी भी देगी।"

भाजपा पर निशाना साधते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी के लोगों ने अभी तक जनादेश को स्वीकार नहीं किया है।

उन्होंने केंद्रीय नेताओं पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री के रूप में मेरे शपथ लेने के 24 घंटे भी नहीं बीते हैं और पत्र मिलने लगे हैं, एक केंद्रीय टीम पहुंची है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा ने अभी तक आम लोगों के जनादेश को स्वीकार नहीं किया है। मैं भगवा पार्टी के नेताओं से जनादेश को स्वीकार करने का अनुरोध करूंगी।"

बनर्जी ने कहा, "कृपया हमें कोविड की स्थिति से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने दें। हम किसी तकरार में नहीं फंसना चाहते।"

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्य तथ्यान्वेषी टीम बृहस्पतिवार को यहां पहुंच गई। टीम को पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के कारण की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग