लाइव न्यूज़ :

ममता ने धनखड़ पर विधानसभाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:24 IST

Open in App

कोलकाता, नौ नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि किसी को भी विधानसभाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच दरार पैदा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

ममता बनर्जी ने यह टिप्पणी उस संदर्भ में की है, जब धनखड़ द्वारा तृणमूल कांग्रेस के चार नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी के बजाय उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी को शपथ दिलाने के लिए कहा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को विधानसभा अध्यक्ष पद का सम्मान करना चाहिए, न कि उसे कमजोर करने का प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती लेकिन किसी को भी अध्यक्ष के पद को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। विधानसभा में अध्यक्ष का पद सबसे बड़ा संवैधानिक पद है। यदि कोई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करता है, तो यह अस्वीकार्य और अनुचित है।’’

धनखड़ द्वारा उपाध्यक्ष को अधिकृत करने के बाद संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर उनसे विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को शपथ दिलाने की अनुमति देने का अनुरोध किया। धनखड़ इस पर सहमत हो गए और बिमान बनर्जी ने मंगलवार को सुब्रत मंडल, ब्रज किशोर गोस्वामी, उदयन गुहा और राज्य मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय को शपथ दिलाई।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘यह रवैया कि मैं ही सब कुछ करूंगा और दूसरे बेकार बैठेंगे, यह सही नहीं है। हमें यह रवैया बदलने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट