लाइव न्यूज़ :

ममता ने मोदी पर नोटबंदी के माध्यम से सफेद किये गए काले धन से वोट खरीदने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: April 25, 2019 04:49 IST

लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल में हम ऐसी स्थिति पैदा करने की अनुमति नहीं देंगे। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में एक चुनावी रैली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी बाबू काले धन को सफेद बनाने के लिए आप जबरन लोगों पर नोटबंदी थोप सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूलल प्रमुख ने कहा, ‘‘चुनाव के बाद आप (मोदी) उखाड़ फेंक दिये जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य में शांति और भाईचारा बनाये रखने के लिए हमें ऐसे प्रयासों को विफल कर देना चाहिए।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के माध्यम से बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उन्हीं पैसों का इस्तेमाल वोट खरीदने के लिए किया जा रहा है। ममता ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी अपने पक्ष में वोट सुनिश्चित करने के लिए बंदूक और गुंडों का आयात कर रही है।

पश्चिम बंगाल में हम ऐसी स्थिति पैदा करने की अनुमति नहीं देंगे। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में एक चुनावी रैली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी बाबू काले धन को सफेद बनाने के लिए आप जबरन लोगों पर नोटबंदी थोप सकते हैं और चुनाव के दौरान आप इसे वोट खरीदने के लिए खर्च कर सकते हैं लेकिन बंगाल में आप मतदाताओं को कभी नहीं खरीद सकते हैं।’’

तृणमूलल प्रमुख ने कहा, ‘‘चुनाव के बाद आप (मोदी) उखाड़ फेंक दिये जाएंगे। हमारी सरकार यह साबित करेगी कि नोटबंदी कितना बड़ा घोटाला थी।’’ ममता ने अपना हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के ‘‘गुंडे’’ हथियारों के साथ जुलूस निकाल रहे हैं ताकि माहौल खराब किया जा सके और आतंक फैलाया जा सके । मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य में शांति और भाईचारा बनाये रखने के लिए हमें ऐसे प्रयासों को विफल कर देना चाहिए।’’

ममता ने आरोप लगाया कि चुनावों से ठीक पहले मोदी ने कुछ चुनिंदा लोगों को शराब के लाइसेंस दिये हैं और कहा कि तृणमूल सरकार इस घोटाले का पर्दाफाश करेगी और लोगों को उनका ‘‘वास्तविक चेहरा’’ दिखायेगी । मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वह बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी की अनुमति नहीं देंगी और एक भी व्यक्ति को राज्य छोड़ने के लिए नहीं कहा जाएगा।

मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बार बार प्रदेश में नागरिक पंजी लागू करने की बात दुहरायी है। ममता ने लोगों से मोदी को हराने की अपील करते हुए कहा, ‘‘अगर आप देश को और हमारे संविधान को बचाना चाहते हैं तो उन्हें (मोदी को) सत्ता से उखाड़ फेंकिये और देश को एक आपदा से बचाईये।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘राज्य में भाजपा एक भी सीट नहीं जीतेगी और तृणमूल कांग्रेस बंगाल में सभी 42 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी और समान विचार वाले दलों के साथ केंद्र में सरकार का गठन करेगी।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा