लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही BJP के इस दिग्गज नेता ने की ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी

By भाषा | Updated: January 6, 2019 05:27 IST

ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए घोष ने कहा कि वह उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं, ‘‘क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है।’’ 

Open in App

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने शनिवार को यह कह कर अपनी पार्टी में असहज स्थिति पैदा कर दी कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश की पहली बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं।

ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए घोष ने कहा कि वह उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं, ‘‘क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि वह फिट रहें ताकि वह अच्छा काम कर सकें। उन्हें फिट रहने की जरूरत है क्योंकि अगर किसी बंगाली के पीएम बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं।’’ 

ममता को कुंभ मेले में आमंत्रित करना चाहती है उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश के एक मंत्री ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य सरकार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इलाहाबाद में होने जा रहे कुंभ में आमंत्रित करना चाहती है लेकिन पिछले 12 दिनों से उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है।

मत्स्य और लघु सिंचाई मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने यहां संवाददताओं से कहा, ‘‘अगर शुक्रवार तक मुलाकात का वक्त मिल जाता है तो मैं व्यक्तिगत तौर पर उनसे मुलाकात करूंगा अन्यथा किसी अन्य माध्यम से उन्हें निमंत्रण भेजा जाएगा।’’ 

बघेल ने कहा, ‘‘पिछले 12 दिनों से हमारा कार्यालय प्रयास कर रहा है कि उनसे (बनर्जी) मिलने का वक्त मिल जाए ताकि कुंभ मेले के लिए उन्हें निमंत्रित किया जा सके। ऐसा प्रतीत होता है कि वह बेहद व्यस्त हैं या हो सकता है कि किन्हीं राजनीतिक कारणों से वह इसमें शामिल ही नहीं होना चाहती हों।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो