लाइव न्यूज़ :

ममता का दुर्गा पूजा से गहरा लगाव, लेकिन आश्चर्य कि अमित शाह कोलकाता क्यों आ रहे हैं: टीएमसी

By भाषा | Updated: September 30, 2019 23:02 IST

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि शाह को पूजा का उद्घाटन करने के लिए यात्रा कर कोलकाता आने के बजाय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सी आर पार्क में ऐसा करना चाहिए था ।

Open in App

बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस पद पर विराजमान होने से पहले से ही दुर्गा पूजा उत्सव से गहरा लगाव रहा है और यही कारण है कि वह पूजा का उद्घाटन कर रही है, लेकिन उसने आश्चर्य प्रकट किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके लिए कोलकाता को क्यों चुना है।

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि शाह को पूजा का उद्घाटन करने के लिए यात्रा कर कोलकाता आने के बजाय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सी आर पार्क में ऐसा करना चाहिए था । चटर्जी ने कहा कि हालांकि यह उनके (शाह) ऊपर है कि वह कहां जायें।

भाजपा अध्यक्ष का कार्यक्रम कोलकाता के साल्ट लेक के बी जे ब्लाक में सामुदायिक दुर्गा पूजा समारोह का मंगलवार को उद्घाटन करने का है । यह पूछे जाने पर कि ममता भी दुर्गा पूजा का उद्घाटन कर रही हैं, तो चटर्जी ने कहा कि दुर्गा पूजा समारोहों से कई सालों से उनका गहरा नाता रहा है और ऐसा तब से है जब वह मुख्यमंत्री नहीं बनी थी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालअमित शाहममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं