लाइव न्यूज़ :

स्वराज ने कहा, ममता भी राजनीतिक हिंसा पीड़ित रही हैं, उनके कार्यकाल में राजनीतिक हत्याएं देखकर हैरान हूं

By भाषा | Updated: July 24, 2019 20:37 IST

पूर्व विदेश मंत्री ने याद करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने राज्य में वाम शासन के दौरान उनसे राजनीतिक हिंसा के वृत्तांत को साझा किया था। स्वराज ने कहा, ‘‘वह (बनर्जी) खुद राजनीतिक हिंसा का शिकार हुई थीं...समय कैसे बदल जाता है। मुझे हैरानी होती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम में पश्चिम बंगाल में कथित राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों के परिवारवालों ने अपनी आपबीती सुनायी। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने राज्य में वाम शासन के दौरान उनसे राजनीतिक हिंसा के वृत्तांत को साझा किया था।

भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याएं हो रही है जबकि वह खुद भी ‘‘राजनीतिक हिंसा की पीड़ित’’ रही हैं।

स्वराज कॉल फॉर जस्टिस एंड इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित पीपुल्स ट्राइब्यूनल ऑन पॉलिटिकल वायलेंस इन बंगाल’ नामक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल में कथित राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों के परिवारवालों ने अपनी आपबीती सुनायी।

उन्होंने कहा कि यह जानकर दुख होता है कि सत्ता पाने, चुनाव जीतने या दूसरी पार्टी को वोट देने वालों को दंडित करने के लिए कोई इतना कैसे बर्बर हो सकता है और किसी की जान ले सकता है। विश्वास नहीं होता। स्वराज ने कहा, ‘‘(जो लोग मारे गए) उनकी कोई गलती नहीं थी। उन्होंने किसी को नहीं मारा था। वे एक राजनीतिक संगठन के सदस्य बने थे। वो विचारधारा के कारण भाजपा में आए थे। वे पार्टी के लिए काम कर रहे थे और उन्हें इसकी सजा दी गयी।’’

पूर्व विदेश मंत्री ने याद करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने राज्य में वाम शासन के दौरान उनसे राजनीतिक हिंसा के वृत्तांत को साझा किया था। स्वराज ने कहा, ‘‘वह (बनर्जी) खुद राजनीतिक हिंसा का शिकार हुई थीं...समय कैसे बदल जाता है। मुझे हैरानी होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने वो समय देखा है। मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं। शुरुआत में हमारे बीच केवल अभिवादन होता था, लेकिन ऐसी ही एक घटना के कारण बाद में संबंध मजबूत हो गया। पश्चिम बंगाल में जब माकपा सरकार थी, हर दिन संसद में (राजनीतिक हिंसा का) मुद्दा उठता था।’’

स्वराज ने कहा कि जब वह विपक्ष की नेता थीं, तब बनर्जी ने उन्हें एक घटना के बारे में बताया था कि तृणमूल कांग्रेस को वोट देने के कारण कुछ लोगों के हाथ काट दिए गए। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं