लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: ममता बेनर्जी का बयान, पश्चिम बंगाल में जीत के लिए आरएसएस की मदद ले रही है कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 16, 2019 04:15 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कांग्रेस पर चुनाव जीतने के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद लेने का आरोप लगाया

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कांग्रेस पर चुनाव जीतने के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद लेने का आरोप लगाया और लोगों से अनुरोध किया कि वे कांग्रेस, भाजपा और वाम के “घातक” गठजोड़ को हराएं। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने 2018 में नागपुर में संघ के एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हिस्सा लेने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि संघ उनके बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत मुखर्जी के लिए प्रचार कर रहा है।

बनर्जी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने उन्हें राज्य में आरएसएस के बढ़ने के लिए जिम्मेदार बताया। पश्चिम बंगाल कांग्रेस समित के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने पीटीआई से कहा कि आरएसएस कांग्रेस का सहयोग नहीं कर रहा है बल्कि पश्चिम बंगाल में यह सत्तारूढ़ दल (टीएमसी) को बचा रहा है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक चुनावी सभा में कहा, “भानुमति का पिटारा खोलने के लिये मुझे बाध्य मत कीजिए। कांग्रेस की समूची योजना का खुलासा हो जाएगा।”

बनर्जी ने कहा, “बहरामपुर कांग्रेस उम्मीदवार अधीर चौधरी की वाम और भाजपा के सहयोग से चुनाव जीतने की रणनीति इस बार सफल नहीं होगी...लोगों को ऐसे संदिग्ध चरित्र वाली पार्टी को वोट नहीं करना चाहिए।” कांग्रेस को छोड़कर तृणमूल में शामिल होने वाली अपूर्वा सरकार (डेविड) बहरामपुर से चौधरी के खिलाफ पार्टी की उम्मीदवार हैं। बनर्जी ने आरोप लगाया, “संघ अभिजीत मुखर्जी के लिए जंगीपुर और अधीर चौधरी के लिये बहरामपुर में प्रचार कर रहा है जबकि माकपा पहले ही भाजपा के हाथों बिक चुकी है।”

उन्होंने दावा किया, “कांग्रेस-वाम-भाजपा गठजोड़ की चालबाजी को बंगाल के लोगों द्वारा उचित जवाब दिया जाएगा। इस घातक गठबंधन को हराकर तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर चुनाव जीतेगी।” उन्होंने कहा, “भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। वे लोकसभा चुनावों से पहले इसका इस्तेमाल लोगों को बांटने के लिये औजार के रूप में कर रहे हैं। बंगाल की संस्कृति कभी हिंसा का समर्थन नहीं करती।” तृणमूल सुप्रीमो ने मतदाताओं को घूस देने की संघ की कथित कोशिश को लेकर भी लोगों को चेताया। भाषा नीरज नीरज नरेश नरेश

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं