लाइव न्यूज़ :

ममता ने लोक लेखा समिति के लिए मुकुल रॉय के नामांकन का समर्थन किया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:39 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जून पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति में मुकुल रॉय के नामांकन पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी रॉय का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि रॉय “भाजपा के सदस्य हैं।”

बनर्जी ने कहा कि नामांकन कोई भी दाखिल कर सकता है लेकिन अंतिम निर्णय सदन के अध्यक्ष को लेना होता है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, “कोई भी लोक लेखा समिति के लिए नामांकन दाखिल कर सकता है और मुकुल रॉय, जिन्होंने नामांकन दाखिल किया है वह भाजपा के सदस्य हैं।”

उन्होंने कहा, “इसमें समस्या क्या है? उन्हें बिनय तमांग की पार्टी का समर्थन हासिल है और हम भी उनका समर्थन करेंगे। यह अध्यक्ष का निर्णय होगा।”

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “और अगर मतदान होता है तो हम जीतेंगे। लोगों ने हमें वोट दिया है तब हमने सत्ता हासिल की है। हम इसका इस्तेमाल (पीएसी में) सही व्यक्ति के चुनाव के लिए करेंगे।” मुकुल रॉय 11 जून को भाजपा छोड़कर फिर से तृणमूल में शामिल हो गए थे और उन्होंने विधानसभा की पीएसी के लिए नामांकन भरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल