लाइव न्यूज़ :

ममता ने अलपन बंदोपाध्याय को ‘प्रताड़ित’ करने के लिए केन्द्र की आलोचना की

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:31 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पूर्व शीर्ष नौकरशाह अलपन बंदोपाध्याय को ‘‘प्रताड़ित’’ करने के लिए बुधवार को केन्द्र की आलोचना की। केन्द्र सरकार ने बंदोपाध्याय के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही शुरू की है जो उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद के लाभों से वंचित कर सकती है।

बनर्जी ने कहा कि देश के आईएएस और आईपीएस अधिकारी पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव के साथ हैं, क्योंकि यह ‘‘हर नौकरशाह की लड़ाई’’ है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘केंद्र को यह महसूस करना चाहिए कि वह एक ऐसे अधिकारी को प्रताड़ित कर रहा है जिसने 15-20 दिनों के भीतर अपने भाई, भतीजे और मां को खो दिया... और वह मानसिक पीड़ा में है क्योंकि उन्होंने जीवनभर देश के लिए काम किया है, और अब उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया... यह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है और हम इसकी अनुमति नहीं देंगे।’’

अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने बंदोपाध्याय को एक ‘‘ज्ञापन’’ भेजा है जिसमें आरोपों का उल्लेख है और उन्हें जवाब देने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1987 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) बंदोपाध्याय ने हमेशा समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ काम किया है। उन्होंन कहा, ‘‘हमारी सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।’’ उन्होंने कहा कि बंदोपाध्याय के खिलाफ अपनी कार्रवाई में केंद्र सरकार कानून का पालन नहीं कर रही है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘आप जबरदस्ती नियम नहीं बदल सकते क्योंकि देश में एक संविधान है। यह (केंद्र सरकार) स्वार्थी रूप ले रही है ... पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस पार्टी के पास भी भारी बहुमत था, लेकिन उन्होंने कभी कुछ ऐसा नहीं किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल