लाइव न्यूज़ :

भाजपा को खुश करने के लिए आर्यन खान की गिरफ्तारी पर ममता चुप हैं: अधीर चौधरी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:01 IST

Open in App

कोलकाता, 11 अक्टूबर कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने एक क्रूज जहाज पर मादक पदार्थों की कथित जब्ती के सिलसिले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी को लेकर सोमवार को सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्या तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ‘भारतीय जनता पार्टी के मित्रों’ को खुश करने के लिए इस मुद्दे पर मौन हैं।

चौधरी ने आरोप लगाया कि शाहरुख खान और उनके परिवार को ‘‘बदनाम’’ करने के लिए एक साजिश रची गई है क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सामने कभी नहीं झुके।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री हर विषय पर बोलती हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘शाहरुख खान पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर हैं। ममता बनर्जी उन्हें अपना भाई कहती हैं। फिर वह इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? ऐसा लगता है कि वह भाजपा में अपने दोस्तों को खुश करना चाहती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र