लाइव न्यूज़ :

ममता ने घटाल में स्थिति को लेकर केंद्र पर निशाना साधा, ‘मानव निर्मित बाढ़‘ करार दिया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:21 IST

Open in App

घटाल (पश्चिम बगाल),10 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बाढ़ को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह स्थिति घटाल ‘मास्टर प्लान’ परियोजना में उसके विलंब करने का परिणाम है।

घटाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वह परियोजना को मंजूरी देने के लिए केंद्र को मनाने के वास्ते एक टीम नयी दिल्ली भेजेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मानव निर्मित बाढ़ है। केंद्र घटाल मास्टर प्लान के लिए हमारे अनुरोध पर ध्यान नहीं दे रहा है। बार-बार किये गये अनुरोध को भी अनसुना कर दिया गया।’’

ममता ने कहा, ‘‘मैंने इलाके का (हवाई) सर्वेक्षण किया है। मैं इस पर एक रिपोर्ट तैयार करूंगी। ’’

घटाल मास्टर प्लान के मुताबिक इलाके में नदियों से गाद निकालने, नहरों की मरम्मत करने और शैलाबती नदी पर एक बांध बनाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने झाड़ग्राम से लौटते समय इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राज्य में कम से कम सात जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और पिछले हफ्ते बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे