लाइव न्यूज़ :

ममता सरकार पेगासस का इस्तेमाल अधिकारियों और मंत्रियों की जासूसी के लिए कर रही : भाजपा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:41 IST

Open in App

कोलकाता, 22 जुलाई भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने पेगासस मामले पर तृणमूल कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार उसी इजराइली जासूसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल अपने विरोधियों, पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और यहां तक अपनी ही पार्टी के नेताओं और मंत्रियों की निगरानी करने के लिए कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनकी पार्टी- जिसपर राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पार्टियों द्वारा हमला किया जा रहा है- फोन टैपिंग की संस्कृति में विश्वास नहीं करती।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि केवल देश का प्राधिकार उस कंपनी की सेवाएं ले सकता है, जो पेगासस सॉफ्टवेयर बेचती है।

घोष ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने पेगासस का इस्तेमाल कर अपने विरोधियों, पत्रकारों, अपनी ही पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को निगरानी पर रखा है।’’

भाजपा नेता ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस नेता आपस में एक दूसरे से व्हाट्सऐप से संपर्क करते हैं क्योंकि उसपर बातचीत कूटबद्ध होती है। उन्होंने कहा, ‘‘ वे (तृणमूल कांग्रेस नेता) सामान्य फोन पर बात नहीं करते या संदेश साझा नहीं करते क्योंकि उन्हें पता कि उनका फोन टैप हो रहा है।’’

घोष ने कहा कि भाजपा फोन टैपिंग की संस्कृति में विश्वास नहीं करती और यह कांग्रेस की संस्कृति है, जहां से ममता बनर्जी ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की।

घोष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता और मंत्री सोभनदेब चटर्जी ने कहा कि सभी जानते हैं कि केवल देश इजराइली कंपनी की सेवा ले सकते हैं, ‘‘यहां तक की गुप्त रूप से भी। ’’

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’से कहा, ‘‘दिलीप बाबू बेतुके दावे के लिए जाने जाते हैं। फोन टैपिंग पर उनकी टिप्पणी का कोई आधार नहीं है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि इस तरह के झूठ से केवल सच्चाई की भावना और राजनीति के सिद्धांत को ही नुकसान होगा। यह राजनीति के धर्म का उल्लंघन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन