लाइव न्यूज़ :

ममता ने बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर कुछ नहीं किया: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: July 19, 2021 00:23 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जुलाई पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने रविवार को आरोप लगाया कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्वी वर्धमान जिले के मंगलकोट में तृकां नेता की हत्या के बाद त्वरित कार्रवाई की तो दूसरी ओर राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में भगवा पार्टी के 50 सदस्यों की कथित हत्या पर उन्होंने कुछ नहीं किया।

तृकां नेता आशिम दास की हत्या के मामले की जांच के लिये राज्य पुलिस के पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

हालांकि वीरभूम जिले के तृकां अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने घोष के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता की हत्या की वजह पार्टी की अंतर्कलह है।

घोष ने ट्वीट किया, ''पश्चिम बंगाल की सरकार ने मंगलकोट में टीएमसी नेता की हत्या के मामले की जांच के लिये पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। वहीं दूसरी ओर चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से अब तक भाजपा के करीब 50 कार्यकर्ताओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। ''

भाजपा प्रमुख ने दावा किया कि इन घटनाओं को सरकार ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री ने ''इन पीड़ित परिवारों के नुकसान पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो