लाइव न्यूज़ :

बंगाल में 'ममता कार्ड' मायने रखता है, मोदी का 'राम कार्ड' नहीं: पार्थ चटर्जी

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:32 IST

Open in App

कोलकाता, 14 फरवरी तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में 'जनता कार्ड' और 'ममता कार्ड' मायने रखता है 'राम कार्ड' नहीं, जिसके बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बात की थी।

ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री चटर्जी ने दावा किया कि भाजपा नेता टीएमसी सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों के सामने जमीन को खो रहे हैं और अब वे बयानबाजी में जुट गए हैं, जिनका चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कोलकाता में टीएमसी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''प्रधानमंत्री ने 'राम कार्ड' की बात की, लेकिन पश्चिम बंगाल में विकास का 'जनता कार्ड' और 'ममता कार्ड' मायने रखता है।''

मोदी ने एक सप्ताह पहले बंगाल के हल्दिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि टीएमसी सरकार ने बीते दस साल में कई गलत काम किये और अप्रैल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में उसे 'राम कार्ड' दिखाने का समय आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!