लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी का PM मोदी पर निशाना, कहा-जवानों के शव पर राजनीति करने में शर्म नहीं आती?

By भाषा | Updated: March 6, 2019 18:48 IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने हाल ही में हवाई हमले के सबूत मांगे थे और कहा था कि विपक्षी पार्टियां बालाकोट में आतंकवादी शिविरों पर किए भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के ब्यौरे जानना चाहती हैं।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवानों के शव पर अवसरवादी राजनीति करने का बुधवार को आरोप लगाया और खुद को एकमात्र देशभक्त के तौर पर पेश करने के लिए उनपर तंज कसा। 

बनर्जी ने‘‘काली सूची” में शामिल मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव में केंद्र से हटाने और यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि देश में मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के साइनबोर्ड तक के भी नामो निशां न रहें। 

बनर्जी ने हावड़ा जिले के एक कार्यक्रम में कहा, “क्योंकि आपने (मोदी) पिछले पांच सालों में कुछ नहीं किया इसी वजह से आपको मिसाइल, बम एवं जवानों के पार्थिव शरीर दिखाने की जरूरत पड़ रही है। आपको शर्म नहीं आती कि आप जवानों के शवों पर अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं? हम हमारे सशस्त्र बलों, हमारे देश के साथ खड़े हैं लेकिन हम मोदी शासन के साथ नहीं हैं।” 

उन्होंने कहा, “बालाकोट में जैश के प्रशिक्षण शिविरों पर हुए हवाई हमलों के नतीजों के बारे में सवाल पूछने वालों को ‘पाकिस्तानी’ करार दिया जा रहा है जैसे कि हम सब पड़ोसी देश से हैं और केवल वह (मोदी) एक भारतीय हैं।” 

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने हाल ही में हवाई हमले के सबूत मांगे थे और कहा था कि विपक्षी पार्टियां बालाकोट में आतंकवादी शिविरों पर किए भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के ब्यौरे जानना चाहती हैं।

बनर्जी एवं भाजपा के बीच जबर्दस्त जुबानी जंग चल रही है जहां उनकी पार्टी भाजपा पर पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर किए गए हवाई हमलों का कथित राजनीतिकरण करने को लेकर हमला बोल रही है वहीं दूसरी ओर भगवा पार्टी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस हमले पर शक जता कर पाकिस्तान की तरह बात कर रही है।

मुख्यमंत्री ने मोदी की व्याख्या ‘गब्बर सिंह’ के तौर पर की और आरोप लगाया कि देश के प्रत्येक संस्थान एवं मीडिया हाउस को भाजपा नीत सरकार डरा-धमका रही है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीभारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया