लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी की याचिका: अदालत ने शुभेंदु अधिकारी को लिखित बयान देने का समय दिया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 00:59 IST

Open in App

कोलकाता, 15 नवंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम सीट से उनकी जीत को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर लिखित बयान दाखिल करने के लिए 29 नवंबर तक का समय दिया।

अदालत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरण आवेदन के निपटारे तक कार्यवाही स्थगित करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु की अर्जी पर मुख्य याचिका के साथ एक दिसंबर को विचार किया जाएगा।

न्यायमूर्ति शंपा सरकार ने शुभेंदु के वकीलों द्वारा लिखित बयान दर्ज करने को लेकर समय बढ़ाने के लिए एक आवेदन की अनुमति देते हुए निर्देश दिया कि इसे ‘‘दो सप्ताह के भीतर यानी 29 नवंबर 2021 को अनिवार्य रूप से दाखिल किया जाना चाहिए।’’

अदालत ने पूर्व में शुभेंदु अधिकारी को 15 नवंबर तक लिखित बयान दाखिल करने का निर्देश दिया था। बनर्जी की ओर से पेश महाधिवक्ता एसएन मुखर्जी ने समय बढ़ाने की प्रार्थना का विरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो