लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होंगी ममता बनर्जी, ये है कारण

By भाषा | Updated: December 17, 2018 08:44 IST

कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसे कांग्रेस विपक्षी एकता के तौर पर पेश करना चाहती है।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस नेता कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। यह जानकारी रविवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया कि बहरहाल सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में बनर्जी के भोपाल नहीं जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसे कांग्रेस विपक्षी एकता के तौर पर पेश करना चाहती है। त्रिवेदी ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे पार्टी प्रमुख (बनर्जी) ने सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया है।’’

यह पूछने पर कि वह क्या कार्यक्रम के लिए कोई संदेश लेकर जा रहे हैं तो त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ऐसा कोई संदेश नहीं है। मेरा वहां जाना ही संदेश है।’’कांग्रेस ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा कार्यक्रम के लिए बनर्जी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया।

बनर्जी ने पहले क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर संघीय मोर्चा की अवधारणा की शुरुआत की थी और नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के अलावा द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के साथ उनकी घनिष्ठता नजर आई। लेकिन कांग्रेस के साथ उनकी ऐसी गर्मजोशी नहीं दिखी।

छिंदवाड़ा से नौवीं बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे कमलनाथ वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह 15 साल के बाद प्रदेश में बन रही कांग्रेस की सरकार के मुखिया होंगे। 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं और उसे कुल 121 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव