लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में और बढ़ेगा टकराव! राज्यपाल जगदीप धनकड़ को हटाने के लिए ममता बुलायेंगी विधान सभा का विशेष सत्र

By शीलेष शर्मा | Updated: May 20, 2021 22:00 IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी टीएमसी और बीजेपी के बीच टकराव कम होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं टीमएसी के नेता राज्यपाल जगदीप धनकड़ की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी हर स्तर पर राज्यपाल जगदीप धनकड़ को हटाने की कोशिश में जुट गयी हैंममता ने हाल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद और प्रधानमंत्री मोदी को भी राज्यपाल धनकड़ को वापस बुलाने की मांग रखी थीटीएमसी का आरोप- राज्य में ममता सरकार को अस्थिर करने की हो रही है कोशिश

नई दिल्ली: राज्यपालों की भूमिका को लेकर लंबे समय से उठते रहे विवादों के बीच पश्चिमी बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी हर स्तर पर राज्यपाल जगदीप धनकड़ को हटाने की कोशिश में जुट गयी हैं।  

इसी कोशिश के तहत उन्होंने विधान सभा का विशेष सत्र बुला कर जगदीप धनकड़ को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित करने का निर्णय किया है। पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा ने इन संकेतों के साथ साफ किया कि संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल जगदीप धनकड़ भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं। 

वहीं पार्टी के एक अन्य सांसद सौगत राय का तर्क था कि राज्यपाल जगदीप धनकड़  ऐसा वातावरण बना रहे हैं जिससे यह साबित किया जा सके कि राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है ताकि केंद्र सरकार को राज्य की चुनी हुई ममता सरकार को अस्थिर करने में मदद मिल सके।  

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को पत्र भेज कर राज्यपाल धनकड़ को वापस बुलाने की मांग पहले ही कर दी है। 

राज्यपालों की भूमिका पर पहले भी उठे हैं सवाल

यह पहला मामला नहीं है जब राज्यपाल की भूमिका को लेकर सवाल उठे हो। इससे पहले भी राज्यपालों की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। राजस्थान में कलराज मिश्रा , कर्नाटक के तत्कालीन राज्यपाल हंसराज भारद्वाज, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी इसके उदाहरण हैं।  क़ानून के विशेषज्ञ, जाने माने वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में उन्होंने कभी ऐसा नहीं देखा कि कोई राज्यपाल यह कहे कि राज्य में खून की होली और नरसंहार हो रहा है। उन्होंने संविधान निर्माता की उस टिप्पणी का उल्लेख किया जो उन्होंने संविधान पीठ के सामने राज्यपालों की भूमिका को लेकर रखी थी जिसमें राज्यपाल को कार्यपालन शक्ति देने का विरोध किया था।

सिंघवी ने भाजपा पर संघीय ढाँचे और संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने का भी आरोप लगाया। वहीं, पूर्व मंत्री आनद शर्मा का मत था कि राज्यपाल को संवैधानिक व्यवस्थाओं के तहत राजनीतिक और प्रशासनिक भूमिका अदा करने का कोई अधिकार नहीं है। 

केंद्र में किसी भी दल की सरकार रही हो राज्यपालों की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी ने भी इस बात पर आपत्ति उठायी कि  किसी राज्यपाल को संविधान की व्यवस्था के तहत एक राजनीतिक टूल की तरह काम नहीं करना चाहिए, उन्हें सवाल उठाने का अधिकार है लेकिन सरकार के काम में हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए