लाइव न्यूज़ :

चंद्रयान-2 को लेकर CM ममता बनर्जी ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- यह सब आर्थिक आपदा से ध्यान भटकाने के लिए किया

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 6, 2019 16:28 IST

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'मानो देश में चंद्रयान पहली बार लॉन्च हुआ हो। इससे पहले भी वे सत्ता में थे तब ऐसा मिशन क्यों नहीं हुआ। यह आर्थिक आपदा से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने जा रहा है।ममता बनर्जी ने प्रदेश की विधानसभा में बताया कि इस मिशन के जरिए आर्थिक आपदा से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। 

चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने जा रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, उन्होंने प्रदेश की विधानसभा में बताया कि इस मिशन के जरिए आर्थिक आपदा से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'मानो देश में चंद्रयान पहली बार लॉन्च हुआ हो। इससे पहले भी वे सत्ता में थे तब ऐसा मिशन क्यों नहीं हुआ। यह आर्थिक आपदा से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। इसके अलावा सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'लोकतंत्र के सभी स्तंभ- मीडिया, न्यायपालिका और सभी केंद्रीय सलाहकारों द्वारा चलाए जा रहे हैं। वास्तविक भारतीयों के नामों को एनआरसी सूची से बाहर रखा गया है। मुझे डॉ. मनमोहन सिंह के शब्द गूंजते सुनाई दे रहे हैं कि राजनीतिक प्रतिशोध की तुलना में अर्थव्यवस्था पर अधिक ध्यान केंद्रित करती हूं।'

बता दें कि इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह अभियान श्रेष्ठ भारतीय प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा।' भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास के इस अभूतपूर्व क्षण का गवाह बनने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलूर स्थित इसरो के केंद्र में मौजूद रहेंगे। 

उन्होंने कहा, 'इस क्षण का 130 करोड़ भारतीय काफी उत्साह के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब से कुछ घंटे बाद में चंदयान-2 अपने आखिरी गंतव्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच जायेगा। भारत और शेष दुनिया हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के शानदार प्रदर्शन को एक बार फिर देखेगी।' मोदी ने कहा कि इस विशेष क्षण को देखने के लिये विभिन्न राज्यों के युवा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भूटान के भी युवा मौजूद रहेंगे। 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'जिन युवाओं के साथ बेंगलूरू स्थित इसरो के केंद्र में मैं इस विशेष क्षण को देखूंगा, वे ऐसे मेधावी मस्तिष्क हैं जिन्होंने इसरो अंतरिक्ष क्विज जीता है।' उन्होंने कहा कि क्विज में बड़ी संख्या में हिस्सेदारी विज्ञान एवं अंतरिक्ष के बारे में युवाओं की रूचि को प्रदर्शित करती है। यह महान लक्षण है। प्रधानमंत्री 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद नियमित रूप से उत्साह के साथ हर घटनाक्रम पर नजर रखते हैं। 

मोदी ने कहा, 'यह अभियान भारत की श्रेष्ठ प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है। इसे करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि चंद्रयान 2 को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते हुए देखें। सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी करें। मैं भी इनमें से कुछ को रिट्वीट करूंगा।'

टॅग्स :ममता बनर्जीचंद्रयानटीएमसीनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल