लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विपक्ष को बांटना नहीं चाहिए: बालू

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:57 IST

Open in App

(जतिन टक्कर)

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता की आवश्यकता पर बल देते हुए द्रमुक नेता टी आर बालू ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विपक्ष को बांटना नहीं चाहिए।

लोकसभा में द्रमुक के नेता बालू, उन चुनिंदा नेताओं में शामिल थे जिन्हें पिछले सप्ताह सोनिया गांधी ने संसद में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए आयोजित बैठक में बुलाया था।

बालू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी एकता आगे और भी मजबूत होगी और पार्टियां मिलकर अगले साल प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव में साझा उम्मीदवार खड़ा कर सकती हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा को विपक्ष का ''साझा शत्रु'' करार देते हुए बालू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार के दौरान कहा, '' विपक्षी नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा करने के लिए अक्सर बैठक करनी चाहिए, जिसका एक सबसे अहम एजेंडा, भाजपा से लड़ाई और उसे हराने पर आधारित होना चाहिए।''

कौन सा नेता विपक्ष को एकजुट कर सकता है? इस सवाल पर द्रमुक नेता ने कहा कि इस पर फैसला उपयुक्त समय पर लिया जा सकता है और जहां तक द्रमुक का सवाल है तो इस बारे में पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन ही कोई निर्णय ले सकते हैं।

बालू ने कहा, '' कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार और हमारे नेता स्टालिन राष्ट्रीय राजनीति के मुद्दों पर चर्चा के लिए विभिन्न विपक्षी दलों को बातचीत के लिए एक मंच पर ला सकते हैं।''

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भाजपा नीत राजग सरकार से मुकाबला करने के लिए संसद में विपक्षी दलों का साझा रुख होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल