लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर उप-चुनाव: ममता बनर्जी की जीत पक्की,अखिलेश यादव ने दीदी की जीत को बताया 'सत्यमेव जयते की रीत'

By योगेश सोमकुंवर | Updated: October 3, 2021 14:09 IST

बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को अब तक मात्र 25 हजार वोट ही मिले हैं जबकि ममता बनर्जी 76 हजार से ज्यादा वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी 19वें राउंड की गिनती के बाद 52 हजार से आगेअखिलेश यादव ने दीदी की जीत को बताया 'सत्यमेव जयते की रीत'बंगाल की तीनों सीटों पर टीएमसी को बढ़त,ओडिशा में बीजेडी आगे

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में ममता बनर्जी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं भवानीपुर सीट से 19वें राउंड की गिनती के बाद 52 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना चुकी हैं. वहीं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को अब तक मात्र 25 हजार वोट ही मिले हैं जबकि ममता बनर्जी 76 हजार से ज्यादा वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं.

ममता बनर्जी की जीत की घोषणा से पहले ही उन्हें बधाईयां मिलनी शुरू हो गई है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को बधाई दी है. अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि ये जो ममता दीदी जी की जीत है, वही तो 'सत्यमेव जयते' की रीत है. 

इससे पहले अप्रैल 2021 में बंगाल में हुए विधानसभा के चुनावों में टीएमसी की जीत पर भी अखिलेश यादव ने सबसे पहले बधाई दी थी. अखिलेश ने बधाई देते हुए लिखा था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू नेता ममता बनर्जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. उन्होंने आगे लिखा था कि ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है.

टीएमसी ने बंगाल की तीनों सीटों भवानीपुर, जांगीपुर और समसेरगंज पर बढ़त बनाए रखी है. जबकि ओडिशा की पिपली सीट पर बीजेपी को पीछे छोड़ बीजेडी आगे निकल गई है. ऐसे में दोनों राज्यों में सत्तारूढ़ पार्टियां ही विधानसभा उपचुनाव में जीतती दिख रही हैं.

टॅग्स :ममता बनर्जीउपचुनावअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया