लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी का आरोप, कहा- 'पीएम मोदी को पुलवामा हमले के बारे में पहले से थी जानकारी'

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2019 08:03 IST

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर मुस्लिों के खिलाफ हिंदुओं को भड़काने का भी आरोप लगाया।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमले की जानकारी होने के बावजूद उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया। तृणमूल कांग्रेस की एक बैठक को सोमवार को संबोधित करते हुए ममता ने पूछा कि पीएम ने हमले को रोकने के लिए जरूरी कदम क्यों नहीं उठाये।

ममता ने कहा, 'आप जानते थे कि हमला होने वाला है। इंटेलिजेंस इनपुट थे। लेकिन जवाना को न तो हवाई मार्ग से ले जाया गया और न ही रोड पर जांच के लिए कोई इंतजाम थे। हर किसी को आसानी से आने-जाने की छूट थी। क्यों? अब चुनाव के समय फायदा उठाने के लिए मोदी जी जंग का खेल खेल रहे हैं।'

राज्य की बीजेपी इकाई ने हालांकि ममता के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि यह आधारहीन है। यह पहली बार है जब ममता बनर्जी ने पुलवामा आतंकी हमले कि लिए सीधे तौर पर पीएम पर सवाल दागा है। 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गये थे।

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर मुस्लिों के खिलाफ हिंदुओं को भड़काने का भी आरोप लगाया। ममता ने कहा, 'उन्होंने (बीजेपी) बुर्का खरीदा है उसे अपने लोगों को पहना दिया है। अब यही लोग बच्चा चुराने वालों की अफवाह फैला रहे हैं। ऐसा करने का उनका एक मकसद हिंदुओ को मुस्लिमों के खिलाफ भड़काना है। हमें ऐसी जानकारी मिली है।' 

बता दें कि तृणमूल के नेता डेरेक ओब्रायन ने भी पीएम पर नेशनल वॉर मेमेरियल के उद्घाटन समारोह में राजनीतिक रैली में तब्दील करने का आरोप लगाया है। ब्रायन ने कहा, 'पीएम मोदी ने जो भाषण दिया उससे वह समारोह किसी राजनीतिक रैली के रूप में नजर आने लगा। यह वर्दी का अपमान है।'

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह