लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के बयान पर ममता बनर्जी का पलटवार, पहले अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए फिर हमें नियंत्रित कीजिएगा

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:08 IST

सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक चुनावी रैली में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहती हूं कि पहले अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए, इनके बाद हमें नियंत्रित करने की कोशिश कीजिएगा।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि हम आपकी पार्टी के सदस्य नहीं हैं जो आप हमें नियंत्रित कर लेंगे।ममता बनर्जी ने कहा कि मैं नंदीग्राम से चुनाव लड़ी हूं और मैं वहीं से जीतूंगी।

दिनहाटा: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि वह नंदीग्राम सीट से चुनाव जीत रही हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें मोदी से किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने के बारे में ‘‘सलाह’’नहीं चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि बनर्जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन ‘अफवाहों’ में कितनी सच्चाई है कि वह अंतिम चरण के चुनाव के लिए किसी अन्य सीट से नामांकन दाखिल करने जा रही हैं। उनका कहना था कि तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम से हार स्वीकार कर ली है।

सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक चुनावी रैली में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहती हूं कि पहले अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए, इनके बाद हमें नियंत्रित करने की कोशिश कीजिएगा।

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि हम आपकी पार्टी के सदस्य नहीं हैं जो आप हमें नियंत्रित कर लेंगे। उन्होंने कहा,‘‘ मैं आपकी पार्टी की सदस्य नहीं हूं जो आप मुझे दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे। मैंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा है और वहीं से जीतूंगी।’’

यहां रैली से अपनी उत्तर बंगाल की यात्रा की शुरुआत करने वाली बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव नहीं करा रहा बल्कि गृह मंत्री अमित शाह चुनाव करा रहे हैं। बनर्जी ने कहा,‘‘ मुझे 200 से अधिक सीटें चाहिए, क्योंकि इससे कम का मतलब है कि वे (भाजपा) ‘गद्दारों’ को खरीद लेंगे।’’ 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया