लाइव न्यूज़ :

राहुल की आलोचना पर ममता बनर्जी का जवाब- 'छोटे बच्चे की बात पर मुझे कुछ नहीं कहना है'

By एएनआई | Updated: March 28, 2019 11:53 IST

राहुल गांधी ने 23 मार्च को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की रैली के दौरान आरोप लगाया था कि ममता 'फर्जी वादे' करती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह 'झूठ' बोलती हैं।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'छोटा बच्चा' कहा है। राहुल गांधी की आलोचनाओं का जवाब देते हुए ममता ने बुधवार को कहा कि वह 'छोटे बच्चे' पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगी।  

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार की राहुल गांधी की ओर से की गई आलोचनाओ से जुड़े सवाल पर ममता ने कहा, 'एक 'छोटे बच्चे' ने कुछ कहा है। उन्होंने भी जो भी चाहा वह कहा मैं इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगी।' बता दें कि 23 मार्च को राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की रैली के दौरान आरोप लगाया था कि ममता 'फर्जी वादे' करती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह 'झूठ' बोलती हैं। राहुल ने मालदा में कहा, 'क्या युवाओं को रोजगार मिला, क्या किसानों को कोई मदद मिली? मोदी की तरह ममता बनर्जी भी फर्जी वादे करती हैं और लोगों से झूठ बोलती हैं।'

टीएम पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, एक ओर नरेंद्र मोदी जी झूठ बोलते हैं और दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वादे करती हैं लेकिन कुछ नहीं होता। ममता ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया। वह केवल लंबा भाषण देती हैं। हर कोई बंगाल के बारे में जानता है। राज्य केवल एक व्यक्ति के लिए बन गया है।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव सभी सात चरणों में होने हैं। यह चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होने हैं। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया