लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने कमलनाथ और आनंद शर्मा से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और आनंद शर्मा से मुलाकात की।

ममता से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख को विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को मिली जीत की बधाई देने पहुंचे थे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने किसी रणनीति पर चर्चा नहीं की है। इस बारे में हमारी पार्टी की नेता चर्चा करेंगी। हमने मौजूदा हालात और महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की है।’’

कमलनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत का पूरा देश में एक संदेश गया है।

ममता ने बाद में आनंद शर्मा से मुलाकात की। खबर है कि इस मुलाकात के दौरान शर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि कांग्रेस के बिना राष्ट्रीय स्तर पर कोई भाजपा विरोधी मोर्चा नहीं बन सकता।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी से भी मुलाकात करेंगी।

कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली ममता बनर्जी का विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह पहला दिल्ली दौरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया