लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने आडवाणी से की टेलीफोन पर बात, कहा- 'बीजेपी ने नहीं किया अच्छा सलूक'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2019 19:22 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को मैदान में उतारा है और आडवाणी को टिकट नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे91 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर लोकसभा सीट से 6 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। बीजेपी दिग्गज नेताओं का अपमान कर रही है: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट ना मिलने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे दिग्गज नेता को टिकट ना देकर बीजेपी ने उनका अपमान किया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्होंने खुद आडवाणी जी से टेलीफोन पर बातचीत की है। उनकी पार्टी ने उनके साथ और मुरली मनोहर जोशी जी के साथ जिस तरह सलूक किया वह दुखद है। 

ममता बनर्जी ने कहा, किसी भी कीमत पर पार्टी के दिग्गज नेताओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए, क्योंकि वो पार्टी के एक स्तंभ जैसे होते हैं। उन्होंने कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी जी, आडवाणी जी भाजपा के स्तंभ थे। आडवाणी जी एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और अब उन्हें कैसे दरकिनार किया जा सकता है। निश्चित रूप से यह आडवाणी जी का अपमान है।"

मुरली मनोहर जोशी का भी बीजेपी ने काटा टिकट 

ममता बनर्जी ने कहा ठीक ऐसा ही बर्ताव मुरली मनोहर जोशी के साथ भी किया है। 85 वर्षीय मुरली मनोहर जोशी को कानपुर लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया है। इसके लिए मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर के वोटरों को खुला एक पत्र भी लिखा था। 

बीजेपी ने आडवाणी की जगह अमित शाह को उतारा

बीजेपी ने गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को मैदान में उतारा है और आडवाणी को टिकट नहीं दिया है। बता दें कि 91 वर्षीय आडवाणी इस सीट से 6 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया