लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का किया अनादर: मुंबई के भाजपा नेता का आरोप

By भाषा | Updated: December 2, 2021 14:38 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के एक पदाधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शहर की यात्रा के दौरान राष्ट्रगान का अनादर करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

बनर्जी मंगलवार और बुधवार को शहर की यात्रा पर थीं और इस दौरान उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना और राकांपा के नेताओं से मुलाकात की।

भाजपा की मुंबई इकाई के सचिव विवेकानंद गुप्ता ने शहर के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को लिखे पत्र में आरोप लगाया, ‘‘ ममता बनर्जी का राष्ट्रगान को अचानक रोकना इसके पूर्ण अनादर को दिखाता है। उन्होंने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम-1971’ की धारा तीन के तहत अपराध किया है।’’

उन्होंने कथित घटना के बारे में विशेष जानकारी नहीं दी। गुप्ता ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के 2015 के आदेश का उल्लंघन किया है, जिसमें यह कहा गया कि जब भी राष्ट्रगान बजाया या गाया जाए तो दर्शक सावधान मुद्रा में खड़े होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos