लाइव न्यूज़ :

ममता का PM मोदी पर हमला, कहा- NRC और नागरिकता विधेयक लोगों को 'मूर्ख' बनाने के लिए 'लॉलीपॉप'

By भाषा | Updated: April 5, 2019 16:22 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर बनर्जी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनआरसी में 40 लाख लोगों के नाम छोड़ दिए गए और केवल तृणमूल कांग्रेस ही इन लोगों के साथ खड़ी रही चाहे उनका कोई भी धर्म हो।

Open in App

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिकता विधेयक ‘‘दो ऐसे लॉलीपॉप’’ हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के लोगों को ‘‘मूर्ख’’ बनाने के लिए थमा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बात शुक्रवार को कही।

बनर्जी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनआरसी में 40 लाख लोगों के नाम छोड़ दिए गए और केवल तृणमूल कांग्रेस ही इन लोगों के साथ खड़ी रही चाहे उनका कोई भी धर्म हो। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने उन लोगों का समर्थन नहीं किया जिनके नाम सूची से बाहर कर दिए गए लेकिन ‘‘हम उनके साथ हमेशा रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘न केवल मुस्लिम बल्कि 22 लाख हिंदुओं, गोरखा, बिहारियों, तमिलों, केरल और राजस्थान के लोगों को एनआरसी से बाहर कर दिया गया। हम उन सभी के नाम शामिल करने की लड़ाई लड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एनआरसी की सूची की घोषणा के दो दिनों के अंदर मैंने अपनी पार्टी की एक टीम असम भेजी। हमें हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई और हमें परेशान किया गया।’’

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक एक अन्य ‘‘लॉलीपॉप’’ है जिसे भाजपा ने असम के लोगों को ‘‘मूर्ख’’ बनाने के लिए थमाया है और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘‘झूठे व्यक्ति हैं जो लोगों को हमेशा मूर्ख बनाते हैं।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया