लाइव न्यूज़ :

धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, कहा-मुझे बीजेपी जैसी पार्टी से नफरत है

By स्वाति सिंह | Updated: May 30, 2019 18:11 IST

ममता बनर्जी गुरुवार उत्तर 24 परगना के नैहट्टी में हिंसा के कारण बेघर हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकत्ताओं के साथ धरना में शामिल हुई और कार्यकर्ताओं को उनके घर वापस लौटाने की मांग की। यह धरना नैहट्टी नगरपालिका के सामने हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में नहीं जाने का फैसला किया। ममता बनर्जी ने कहा 'मुझे बीजेपी जैसी पार्टी से नफरत है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार (30 मई) से धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे बीजेपी जैसी पार्टी से नफरत है। उन्होंने कहा 'मैंने कभी हिंदुओं और मुसलमानों के बीच भेदभाव नहीं किया। कुछ अपराधियों ने बीजेपी से पैसा लिया। वे चुनावों के दौरान आतंक फैला रहे थे। ना कानून व्यवस्था हमारे हाथ में नहीं थी और ना ही चुनाव आयोग।मुझे बीजेपी जैसी पार्टी से नफरत है।'

ममता बनर्जी गुरुवार उत्तर 24 परगना के नैहट्टी में हिंसा के कारण बेघर हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकत्ताओं के साथ धरना में शामिल हुई और कार्यकर्ताओं को उनके घर वापस लौटाने की मांग की। यह धरना नैहट्टी नगरपालिका के सामने हुआ। 

ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में नहीं जाने का फैसला किया। ममता ने ट्वीट किया कि वह पहले पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में जानी चाहती थी लेकिन राजनीतिक हिंसा की बात कर बीजेपी ने उन्हें एक तरह से नहीं आने के लिए मजबूर किया।  ममता ने ट्वीट किया, 'शपथ ग्रहण समारोह लोकतंत्र का पर्व मनाने का एक मौका होता है न कि किसी राजनीति पार्टी को छोटा कर या उसे कमतर आंकने का।' बीजेपी ने उन कार्यकर्ताओं के परिवारजनों को भी पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह में दिल्ली आमंत्रित किया है, जिन्हें पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

ममता ने लिखा, 'नये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई। यह मेरी योजना थी कि मैं शपथग्रहण समारोह में जाऊंगी। हालांकि, पिछले एक घंटे में मैं जो मीडिया रिपोर्ट्स देख रही हूं, उसमें बीजेपी दावा कर रही है कि बंगाल की राजनीतिक हिंसा में 54 लोगों का मर्डर किया गया। यह पूरी तरह से गलत है।' लोकसभा चुनाव 2019 में पश्चिम बंगाल में बीजेपी 18 सीटों पर जीती है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद टीएमसी के कई विधायक और पार्षद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। आज (29 मई) को वीरभूमि जिले की लवपुर सीट से विधायक मनिरुल इस्लाम और उनके साथ तृणमूल के वीरभूमि के युवा विंग के अध्यक्ष जगाधर हजरा, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद आसिफ इकबाल और युवा नेता निमई दास ने बीजेपी की सदस्यता ली है। वहीं, 28 मई को टीएमसी के दो विधायकों और 50 पार्षद बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके साथ ही सीपीएम के एक विधायक ने भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ली थी। 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया