लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता ने एगरा के पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के लिए मांगी माफी, मृतकों के परिजनों को 2.5 लाख रुपए मुआवाजा, एक-एक सदस्य को 'होमगार्ड' की दी नौकरी

By अनिल शर्मा | Updated: May 27, 2023 13:27 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 16 मई को हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को 2.5 लाख रुपए मुआवाजा और एक-एक सदस्य को 'होमगार्ड' के पद का नियुक्ति पत्र भी सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि अगर खुफिया तंत्र ने ठीक से काम किया होता तो हादसे को रोका जा सकता था।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपके सामने सिर झुकाकर इस घटना के लिए माफी मांगती हूं।अवैध कारखाने के मालिक एवं मुख्य आरोपी के परिवार के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एगराः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा इलाके के लोगों से शनिवार को माफी मांगी, जहां अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। विस्फोट के 11 दिन बाद खड़ीकुल गांव पहुंची तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने कहा कि अगर खुफिया तंत्र ने ठीक से काम किया होता तो हादसे को रोका जा सकता था।

बनर्जी ने विस्फोट में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों को मुआवजे के चेक बांटने के बाद कहा, “मैं आपके सामने सिर झुकाकर इस घटना (16 मई को अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट) के लिए माफी मांगती हूं।” उन्होंने 16 मई को हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को 2.5 लाख रुपए मुआवाजा और एक-एक सदस्य को 'होमगार्ड' के पद का नियुक्ति पत्र भी सौंपा।

बनर्जी ने कहा कि अवैध कारखाने के मालिक एवं मुख्य आरोपी के परिवार के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने इस दौरान कहा कि बिजली गिरने से हुई मौत पर मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है