लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी का बड़ा कदम, अगले साल जून तक बंगाल में मिलेगा मुफ्त राशन

By निखिल वर्मा | Updated: June 30, 2020 18:52 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कुछ ऐप पर प्रतिबंध लगाना पर्याप्त नहीं बल्कि चीन को करारा जवाब देना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल मेंं अब लाभार्थियों को जून 2021 तक मुफ्त में अनाज मिलेगाप्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने भी ऐलान किया है कि नवंबर तक 80 करोड़ लोगों को अनाज दिया जाएगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जून 2021 तक लाभार्थियों को मुफ्त राशन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देश की पूरी आबादी को मुफ्त राशन देना चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऐलान किया कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार नवम्बर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। इससे 80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा।

90 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘त्योहारों का समय जरूरतें भी बढ़ाता है, खर्चे भी बढ़ाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाए।’’ उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली यह योजना अब नवंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान सरकार 80 करोड़ से ज्यादा गरीब भाई-बहनों को हर महीने पांच किलो गेहूं या पांच किलो चावल मुफ्त मुहैया करायेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही प्रत्येक परिवार को हर महीने 1 किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस अन्न योजना के विस्तार में 90,000 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘और अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो यह करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रूपया हो जाता है।’’

चीन को करारा जवाब देना चाहिए:  ममता बनर्जी

टीएमसी सुप्रीमो ने ममता बनर्जी कहा कि कुछ ऐप पर प्रतिबंध लगाना पर्याप्त नहीं है, हमें चीन को करारा जवाब देना चाहिए। बता दें कि भारत ने सोमवार को चीन से संबंध रखने वाले 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे एप भी शामिल हैं।

सरकार ने कहा कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। ये प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाए गए हैं । प्रतिबंधित सूची में वीचैट , बीगो लाइव ,हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल - शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन शामिल हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालचीननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया