लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने 16 अगस्त को ‘खेला दिवस’ मनाने की घोषणा की, भाजपा ने कलकत्ता संहार से जोड़ा

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:13 IST

Open in App

कोलकाता, 21 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को 16 अगस्त को ‘खेला दिवस’ मनाने की घोषणा की। वहीं, भाजपा ने इसे मुस्लिम लीग की सीधी कार्रवाई के दिवस से जोड़ा जिसकी शुरुआत 1946 में इसी दिन की गई थी।

तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित वार्षिक शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने घोषणा की कि अब से हर साल 16 अगस्त को ‘खेला दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा।

इस मौके पर राज्य सरकार के हस्तशिल्प विभाग द्वारा निर्मित फुटबॉल विभिन्न स्पोर्ट क्लब को गरीब बच्चों में वितरण के लिए प्रदान किए जाएंगे। बनर्जी ने कहा, ‘‘ खेला दिवस, जरूरतमंद बच्चों के बीच फुटबॉल वितरित कर मनाया जाएगा।’’ उन्होंने घोषणा की कि ‘‘खेला होगा (खेल होगा)।’’

इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई लड़ाई को नयी धार दे दी है। बनर्जी ने कहा कि यह लड़ाई भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल किए जाने तक जारी रहेगी।

ममता बनर्जी की घोषणा की आलोचना करते हुए भाजपा के राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता ने कहा कि मुस्लिम लीग ने 1946 में 16 अगस्त को ही सीधी कार्रवाई की घोषणा की थी जिसके बाद वृहद कलकत्ता संहार की शुरुआत हुई थी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रोचक है कि ममता बनर्जी ने 16 अगस्त को ‘खेला दिवस’ की घोषणा की है।यह वही दिन है जब मुस्लिम लीग ने 1946 में अपनी सीधी कार्रवाई शुरू की थी और कलकत्ता में वृहद संहार की शुरुआत हुई थी। आज के पश्चिम बंगाल में खेला होबे विपक्षियों पर आतंक के हमले के प्रतीक के रूप में आया है।’’

तृणमूल कांग्रेस ने तुंरत प्रतिक्रिया देते हुए दासगुप्ता की ‘खेल दिवस’ जैसे खेल आयोजन का कथित राजनीतिकरण करने पर आलोचना की।

तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘खेला दिवस बच्चों और युवाओं में खेल को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण के लिए अयोजित किया जाएगा। यह निंदनीय है कि भाजपा नेता ऐसे स्तर पर चले गए हैं और यहां तक कि कार्यक्रम का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा