लाइव न्यूज़ :

मामा पर नाबालिग भांजी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोप

By भाषा | Updated: May 14, 2021 11:36 IST

Open in App

नोएडा, 14 मई थाना कासना क्षेत्र के डाढा गांव से एक किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार के आरोपी उसके मामा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के डाढा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को पलवल निवासी प्रमोद कुछ दिन पहले बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना कासना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिश्ते में किशोरी का मामा लगता है। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में यह बात सामने आयी है कि आरोपी ने किशोरी से काफी दिनों तक बलात्कार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह