लाइव न्यूज़ :

जनजातीय आबादी में कुपोषण, आनुवंशिक विकार और संक्रामक रोगों का होना चिंताजनक: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: December 10, 2020 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली,10 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह चिंता का विषय है कि वर्तमान समय में देश में जनजातीय आबादी कुपोषण, आनुवंशिक विकारों और संक्रामक रोगों से ग्रसित है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में जनजातीय आबादी के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं, 10 मुख्य समस्याओं का पता लगाया है और उन पर फौरन ध्यान देने की जरूरत है तथा इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

वर्धन ने कहा, ‘‘हमारी जनजातीय आबादी की जीवनशैली मान्यताओं, रीति रिवाजों, मूल्यों और परंपराओं की ओर ले जाती है जो प्रकृति के अनुरूप हैं। इस जीवनशैली की पद्धति से उन्हें प्रकृति से जो मिला है उसने विभिन्न रोगों के प्रति उनके शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को मजबूत किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि यह चिंता का विषय है कि जनजातीय आबादी आज कुपोषण, आनुवंशिक विकारों और संक्रामक रोगों से ग्रसित है। ’’

वह छठे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान उत्सव (आईआईएसएफ) 2020 की तैयारियों के सिलसिले में भारतीय स्वास्थ्य अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)-राष्ट्रीय जनजाति स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईआरटीएच), जबलपुर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को डिजिटल माध्यमों से संबोधित कर रहे थे।

यह विज्ञान उत्सव 22-25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?