लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बाद दिल्ली में फिर से खुले मॉल, शॉपिंग सेंटर, जानें पहले दिन कैसा रहा व्यापार

By भाषा | Updated: June 8, 2020 17:38 IST

कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर मॉल ने प्रवेश कर रहे लोगों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। कोई ग्राहकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप होने के बाद प्रवेस दे रहा है, तो कोई सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे10 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्रवेश से मना किया जा रहा है।लाजपत नगर में 3सीएस मॉल में स्थित अधिकांश दुकानें और कार्यालय बंद रहे। राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 100 बड़े और छोटे शॉपिंग मॉल हैं।

नयी दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी में मॉल और शॉपिंग सेंटर ढाई महीने के बाद सोमवार को फिर से खुले लेकिन दुकानदारों का कहना था कि केवल कुछ ही लोग खरीदारी करने और खाने के लिए बाहर निकले, जिससे व्यापार मंदा रहा।

साकेत के सिलेक्ट सिटी वॉक के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शॉपिंग सेंटर ने प्रवेश द्वारों, डिज़ाइन और लेआउट में कुछ परिवर्तन किए हैं।

सामाजिक दूरी को ध्यान रख दिल्ली के साकेत स्थित सिलेक्ट सिटी मॉल खुला- 

सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नहीं होने दी जा रही है, ताकि सामाजिक दूरी बनाये रखने के मानदंडों का पालन हो सके।’’ शहर के प्रमुख मॉल में से एक साकेत के सिलेक्ट सिटी वॉक में अधिकांश दुकानें, कार्यालय और रेस्तरां फिर से खुले, लेकिन शुरुआती घंटों में केवल कुछ ही खरीददार खरीदारी के लिए इन दुकानों में पहुंचे।

घातक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में स्पर्श-रहित खरीदारी, शारीरिक दूरी बनाये रखने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है, समय-समय पर जगह को संक्रमण-मुक्त किया जा रहा है। कर्मचारियों को उनके शरीर के तापमान को मापने के बाद आने दिया गया और परिसर में प्रवेश करने वाले आगंतुकों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। मॉल के प्रवेश द्वार पर एक संपर्क रहित सेनिटाइज़र डिस्पेंसर और एक विषाणुशोधन यंत्र स्थापित किया गया है।

अधिकांश दुकानों ने फर्श पर स्टिकर चिपकाए ताकि आगंतुकों को शारीरिक दूरी बनाए रखने में मदद मिल सके और कर्मचारी मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने पहने हुये थे। लोगों से सामाजिक दूरी के मानदंड का पालन करने और हर समय मास्क पहने रहने का आग्रह करते हुये बार-बार घोषणाएं की जा रही थीं।

मॉल में सिर्फ उनके प्रवेश दिया जा रहा है, जिनके मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल है-

मॉल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने कहा कि केवल उन लोगों को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है, जिनके मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल है। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्रवेश से मना किया जा रहा है। हालांकि, लाजपत नगर में 3सीएस मॉल में स्थित अधिकांश दुकानें और कार्यालय बंद रहे।

हालांकि जिन लोगों ने दो महीने के अंतराल के बाद अपनी दुकान फिर से खोलीं, उनका कहना था कि व्यापार कम हुआ। एक लोकप्रिय फास्ट फूड रेस्तरां के कर्मचारियों ने कहा कि पहले तीन घंटों में केवल चार ग्राहक ही पहुंचे।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के व्यापारी विंग के संयोजक बृजेश गोयल के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 100 बड़े और छोटे शॉपिंग मॉल हैं, जिनसे दिल्ली सरकार के राजस्व में लगभग 500 करोड़ का योगदान होता है। 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया