लाइव न्यूज़ :

मॉल, बाजारों को रात 10 बजे तक कामकाज की अनुमति दी जाए, कारोबारी संगठन की मांग

By भाषा | Updated: August 7, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने शनिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) से मॉल और बाजारों में रात 10 बजे तक कामकाज की अनुमति देने का अनुरोध किया। इन बाजारों को फिलहाल रात आठ बजे तक संचालित करने की अनुमति है।

डीडीएमए को लिखे पत्र में सीटीआई ने कहा है, ‘‘थोक बाजारों का समय बढ़ाने की कोई मांग नहीं की गयी है, लेकिन खुदरा बाजारों के व्यापारी चाहते हैं कि बाजार बंद होने का समय रात आठ बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे किया जाए।’’ सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने एक बयान में कहा, ‘‘अगस्त के महीने में हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन और जन्माष्टमी जैसे कई त्योहार हैं। इस दौरान व्यापारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद तो है, लेकिन रात आठ बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति नाकाफी साबित हो रही है।’’

संगठन ने कहा कि कमला नगर, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, सरोजिनी नगर, साउथ एक्सटेंशन, राजौरी गार्डन, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, पीतमपुरा, ग्रेटर कैलाश, करोलबाग सहित कई बाजारों ने बंद होने का समय बढ़ाने का आग्रह किया है। व्यापारियों के संगठन के अनुसार भले ही दुकानों के खुलने का समय दिन में 10 बजे से 11 बजे कर दिया जाए, लेकिन शाम को बंद होने का समय बढ़ाना चाहिए।

पत्र में कहा गया, ‘‘दुकानें देर शाम तक खुलेंगी तो बाजार में भीड़ नहीं होगी। सभी आराम से अपना काम कर सकेंगे। कोविड-19 के नियमों का भी अच्छी तरह पालन होगा।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई के नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया और कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान बंद हुए सभी साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोलने की अनुमति देने की मांग की।

दिल्ली सरकार के आदेश के अनुसार वर्तमान में नगर निगम के वार्ड में केवल एक साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति है। महामारी की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में 19 अप्रैल से 30 मई तक लॉकडाउन था। दिल्ली सरकार की चरणबद्ध योजना के तहत सात जून से बाजारों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया