लाइव न्यूज़ :

भूपेन हजारिका पर टिप्पणी को लेकर फंसे मल्लिकार्जुन खड़गे, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 28, 2019 05:43 IST

मध्य असम के सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ‘सहाई’ के अध्यक्ष महंत ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी आपत्तिजनक है और इससे असम और उसके लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए उन्होंने मामला दर्ज कराया है।

Open in App

असम पुलिस ने दिग्गज गायक-संगीतकार भूपेन हजारिका पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता राजू महंत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। महंत ने आरोप लगाया कि खड़गे ने असमी लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

खड़गे ने लिंगायत समुदाय के आध्यात्मिक नेता शिवकुमार स्वामी को भारत रत्न ना देने और इसके बजाय ‘‘एक गायक (भूपेन हजारिका) और आरएसएस की विचारधारा का प्रचार करने वाले एक शख्स (नानाजी देशमुख)’’ को भारत रत्न देने पर शनिवार को केंद्र की आलोचना की थी। शिवकुमार स्वामी का हाल ही में निधन हो गया था।

मोरीगांव जिले के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल डेका ने बताया, ‘‘मोरीगांव थाने में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।’’ 

मध्य असम के सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ‘सहाई’ के अध्यक्ष महंत ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी आपत्तिजनक है और इससे असम और उसके लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए उन्होंने मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे से माफी की मांग की। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं