लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाली कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी, सोनिया गांधी ने कहा- आज काफी राहत महसूस कर रही हूं

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2022 11:59 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज औपचारिक तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष पद को ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी आदि कई नेता मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष पद का पदभार संभाल लिया।कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को आज निर्वाचन प्रमाणपत्र भी सौंपा।सोनिया गांधी ने खड़गे के नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे आज काफी राहत महसूस कर रही हैं।

नई दिल्ली:  कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर अब तक कांग्रेस की कमाल संभाल रहीं सोनिया गांधी ने कहा कि वे आज काफी राहत महसूस कर रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस तमाम चुनौतियों से पार पाने में कामयाब होगी। सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी ने अतीत में कई संकटों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी और अब सबसे खतरनाक चुनौती देश में लोकतंत्र पर खतरा है।

सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलजुलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस ने कभी संकट के सामने हार नहीं मानी और आगे भी नहीं मानेगी। सोनिया गांधी ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि खड़गे जी से पूरी पार्टी को प्रेरणा मिलेगी, एक संदेश मिलेगा और इनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी।'

सोनिया गांधी ने कहा, ‘सच कहूं तो मैं राहत महसूस कर रही हूं। आपने इतने वर्षों तक जो प्यार, सम्मान दिया है, यह मेरे लिए गौरव की बात है। मुझे इसका अहसास जीवन की आखिरी सांस तक रहेगा।'

मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को सौंपा निर्वाचन प्रमाणपत्र

इससे पहले पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्य राजेश मिश्रा, अरविंदर सिंह लवली और ज्योति मणि भी मंच पर मौजूद रहे। 

इनके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष और पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

पदभार ग्रहण करने से पहले खड़गे ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पदभार ग्रहण करने बाद खड़गे के सामने एक तरफ राजस्थान का सियासी संकट तत्काल चुनौती बनकर खड़ा है तो अगले कुछ हफ्तों में होने जा रहे गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी बड़ी चुनौती हैं। 

वहीं, 2024 का लोकसभा चुनाव उनके लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा होगा। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 80 वर्षीय खड़गे ने 17 अक्टूबर को हुए ऐतिहासिक चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी 66 वर्षीय शशि थरूर को मात दी थी। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :सोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह