लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा को लेकर खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, की मणिपुर के 'अक्षम' सीएम को बर्खास्त करने की मांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 27, 2023 13:14 IST

मणिपुर हिंसा के लिए भाजपा को दोषी ठहराते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को "अक्षम" कहा और पीएम मोदी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधाउन्होंने कहा कि राज्य के 'अक्षम' मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त किया जाना चाहिएखड़गे के मुताबिक, अब यह स्पष्ट है कि इस संघर्ष में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को हथियार बनाया गया

नई दिल्ली:मणिपुर में दो छात्रों के शवों की तस्वीर वाला वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि राज्य के 'अक्षम' मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त किया जाना चाहिए। 

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "147 दिनों से मणिपुर के लोग परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के पास राज्य का दौरा करने का समय नहीं है। इस हिंसा में छात्रों को निशाना बनाए जाने की भयावह तस्वीरों ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।" 

खड़गे के मुताबिक, अब यह स्पष्ट है कि इस संघर्ष में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को हथियार बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया की खूबसूरत राज्य मणिपुर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कारण युद्ध के मैदान में बदल दिया गया है। 

खड़गे ने कहा, "अब समय आ गया है, प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर के भाजपा के अक्षम मुख्यमंत्री को बर्खास्त करें। उथल-पुथल की किसी भी संभावित घटना को नियंत्रित करने के लिए यह पहला कदम होगा।" मणिपुर में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर मंगलवार को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के कुछ घंटे बाद मणिपुर सरकार ने अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया। 

इम्फाल घाटी में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया